{"_id":"6ac018d446213a19d10db275","slug":"crocodile-spotted-on-mainawati-marg-rescued-kanpur-news-c-362-1-ka11011-157892-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मैनावती मार्ग पर दिखा मगरमच्छ, रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मैनावती मार्ग पर दिखा मगरमच्छ, रेस्क्यू किया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर के सिंहपुर मैनावती मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 11.30 बजे करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। वाहन सवारों ने मगरमच्छ देख पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मैनावती मार्ग पर दहशत के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक गया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू करके गंगा नदी में ले जाकर छोड़ दिया। (संवाद)