{"_id":"5db6ce058ebc3e93c202d7b4","slug":"youth-shot-dead-in-kannauj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली, मौत से मचा कोहराम
Mon, 28 Oct 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित का भाई
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में सोमवार को सदर कोतवाली के तहसीपुर गांव में घर के बाहर बैठे युवक को दबंगों ने पुरानी रंजिश में गोली मार दी। बचाने आए बडे़ भाई पर भी जानलेवा हमला किया। युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के तहसीपुर गांव निवासी अमन मिश्रा (18) पुत्र रमेश चंद्र मिश्रा सोमवार की दोपहर अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही करुणा शंकर (37), राधाशंकर (46) पुत्रगण श्रीराम, अमित उर्फ राजनरायन (30), सुमित (28) पुत्रगण अमरनाथ व आशीष (26) पुत्र राधामोहन हाथों में अवैध असलाह व लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। मुकदमा वापस लेने को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर सभी लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। तभी अमित ने अमन पर फायर कर दी।
विज्ञापन
इससे गोली उसके सीने में जा लगी। वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े। तभी दबंगों बड़े भाई आकाश मिश्रा पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गांव में दिन दहाड़े हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
लोगों को एकत्र होता देख हमलावर मौके से भाग निकले। परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही सीओ सीटी श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।