{"_id":"5ff34a4c8ebc3e3b8c4ead0c","slug":"youth-kidnapping-case-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कार समेत युवक को अगवा किया, हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
औरैया: कार समेत युवक को अगवा किया, हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका
Mon, 04 Jan 2021 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में नगर पंचायत दिबियापुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी के पुत्र की कार कानपुर जाने के बहाने बुक कराकर ले गए बदमाशों ने रास्ते में उसे कार समेत अगवा कर लिया। बाद में हाथ पैर बांधकर मैनपुरी जिले के कुरावली में सड़क किनारे खेत में फेंककर कार, मोबाइल और नगदी लूटकर भाग गए।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। कुरावली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत दिबियापुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी वीरेंद्र के पुत्र रजनीश उर्फ बंटी ने फोन पर बताया कि रविवार की शाम तीन लोग उसके घर आए।
खुद को सहायल तिराहा का निवासी बताकर कानपुर छोड़ने के लिए उसकी कार बुक करने को कहा। बहुत इमरजेंसी बताने पर भाई अमित तीनों को कानपुर तक छोड़ने के लिए राजी हो गया। उन लोगों ने कहा कि एक साथी को कानपुर देहात के रूरा के पास गांव सिगाएं छोड़ना है।
विज्ञापन
इसलिए हाईवे के बजाय नहर किनारे से होकर चले। रूरा के पास पहुंचते ही अमित के सिर पर पिस्टल लगाकर हाथ पैर बांध दिए और पीछे वाली सीट के नीचे बैठा दिया। आरोपियों ने रात लगभग 10 बजे मैनपुरी जिले के कुरावली से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक गांव के किनारे खेत में हाथ पैर बांधकर डाल दिया।
मोबाइल, लगभग छह हजार रुपये नगद, एटीएम एवं कार लूटकर तीनों भाग गए। रजनीश ने बताया कि रात में ही किसी प्रकार अमित ने हाथ पैर खोले। पास में ही एक पंक्चर बनाने वाले दुकानदार से फोन लेकर घर और यूपी 112 को सूचना दी। इस पर रात में ही वह एवं उनके पिता वीरेंद्र कुरावली पहुंचे। इस बीच कुरावली कोतवाली पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। रजनीश उर्फ बंटी के अनुसार सोमवार देर शाम तक कुरावली पुलिस मामले की जांच कर रही है।