फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Youth from Daulpur Kalan dies in road accident in Hapur; nephew injured.

Bulandshahar News: दौलपुर कलां के युवक की हापुड़ में सड़क हादसे में मौत, भांजा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth from Daulpur Kalan dies in road accident in Hapur; nephew injured.
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी मुजम्मिल अंसारी 35 वर्ष की हापुड़ के सलारपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, उनका भांजा फिरोज उर्फ बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सरफराज ने बताया कि उनका पुत्र फिरोज उर्फ बादशाह दौलतपुर कलां निवासी अपने मामा मुजम्मिल अंसारी के साथ बाइक से जनपद हापुड़ के गढ़ गए थे। मुजम्मिल राजमिस्त्री का कार्य करते थे। फिरोज भी उनके साथ काम करता है। शुक्रवार को दोनों बाइक से गढ़ से गांव लौट रहे थे। मुजम्मिल के भतीजे मुमताज ने बताया कि सलारपुर के पास सड़क पर बाइक अचानक असंतुलित हो गई और पास में ही एक प्लॉट की बाउंड्री वॉल से टकरा गई। हादसे में दोनों मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां मुजम्मिल अंसारी को मृत घोषित कर दिया जबकि फिरोज उर्फ बादशाह को मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मुजम्मिल अंसारी के दो बेटे हसनैन (5 वर्ष) और तैमूर (3 वर्ष) हैं। हादसे की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शव को लेने के लिए परिवार के लोग हापुड़ पहुंच गए हैं। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed