फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Worker dies other injured after shade collapses

Mathura News: मरम्मत कार्य के दौरान छजली गिरने से मजदूर की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Worker dies other injured after shade collapses
गोवर्धन। जतीपुरा मार्ग स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मरम्मत कार्य के दौरान अचानक मुख्य गेट की छजली भरभराकर गिर गई। हादसे के समय छजली पर काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले गोवर्धन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर आगरा के अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के बाहर इन दिनों ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को मजदूर कॉलेज के मुख्य गेट की छजली पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छजली का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। छजली गिरने से उसके नीचे काम कर रहे अड़ींग निवासी मजदूर लाल सिंह और राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव तालफरा निवासी पंकज पुत्र रामवीर मलबे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए गोवर्धन अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा अस्पताल पहुंचने पर राजस्थान निवासी मजदूर पंकज की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल मजदूर लाल सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना के बाद कॉलेज में चल रहे मरम्मत कार्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मरम्मत कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के बाहर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक कॉलेज की छजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से लाल सिंह और पंकज घायल हो गए थे। वहीं एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि गोवर्धन में हुए हादसे में दो मजदूर घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। इनमें राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव तालफरा निवासी पंकज की आगरा के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed