{"_id":"1887e51af3e0dc7f74ef39a4159eab85","slug":"young-man-shoted-in-love-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में युवक को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भरथुआ निवादा गांव में रविवार देरशाम नकाबपोश बदमाश ने एक हेयर ड्रेसर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था।
थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फौरी जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
राजेश सविता (35) अपने बड़े भाई कपूर सविता और मां बदामा देवी के साथ रहता था। राजेश की गांव के बाहर बंबे के पुल के पास हेयर कटिंग की दुकान थी।
शाम 6:30 बजे के वह दुकान बंद कर साइकिल से घर ओर लौट रहा था। उसके पीछे गांव का ही सुरजीत (11) अपनी छोटी बहन शतरूपा के साथ साइकिल से आ रहा था।
सुरजीत भी राजेश की दुकान के पास एक गुमटी में पान-मसाला बेचता है। सुरजीत ने बताया कि गांव के बाहर बने एएनएम सेंटर के पास एक नकाबपोश बदमाश ने राजेश को रोका और उसके सिर में तमंचे से गोली मार दी।
यह देख सुरजीत बेहोश हो गया। खेतों में मौजूद कुछ लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े। लेकिन हमलावर फरार हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही राजेश की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हत्या में पुलिस प्रेम - प्रसंग को लेकर जांच कर रही है। गांववालों के मुताबिक दो-तीन दिन पहले राजेश का एक लड़की के चक्कर में उसके भाई से विवाद हुआ था।
देरशाम पुलिस ने उस लड़की के भाई के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। सीओ वीके तिवारी ने भी घटनास्थल की जांच की। मौके से कारतूस के खोखे भी मिले हैं।