{"_id":"57ec0e334f1c1ba374574017","slug":"young-man-in-question-went-on-bike-theft-third-degree-strap","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के शक में पुलिसवालों ने युवक को दी थर्ड डिग्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी के शक में पुलिसवालों ने युवक को दी थर्ड डिग्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के शक में युवक पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के शक में पुलिस ने एक युवक पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। लड़का चिल्लाता रहा लेकिन पुलिसवाले नहीं पसीजे।
युवक को बेरहमी से बांधकर पीटने के आरोप में कहिंजरी चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर को सौंपी है।
मंगलवार को कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली के कस्बा बिल्हौर निवासी अरविंद कुमार ने कहिंजरी पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी कि वह उरिया गांव के पास से जा रहा था। तभी एक व्यक्ति ने उसे रोका और इसके बाद उसकी बाइक छीनकर भाग गया। इस पर उसने कहिंजरी चौकी रर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मामले में चौकी प्रभारी ने छानबीन के बाद शक के आधार पर भेवान निवासी युवक छोटे सिंह को पकड़ा। युवक व उसके परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने निर्दोष होने के बावजूद उसे बुरी तरह से पीटा। जबरन बाइक छीनने की घटना कबूलने के लिए थर्ड डिग्री की यातनाएं दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामला जब एसपी के सामने पहुंचा तो उन्होंने चौकी प्रभारी कहिंजरी आरआर गौतम व दो सिपाहियों भूपेंद्र व नितेश को निलंबित करने की कार्रवाई की। एसपी का कहना है कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर चौकी प्रभारी आरआर गौतम का कहना है कि बाइक छीनने की तहरीर मिलने के बाद उन्होंने छोटे सिंह को बुलाकर पूछताछ की थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया, उसे मारने पीटने का आरोप निराधार है।