तौलिया से गला कसकर कुएं में फेंक दी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में श्रीनगर कस्बे के मोहल्ला बॉस पहाड़िया निवासी ममता (32) पुत्री रास बिहारी शुक्ला गुरुवार की दोपहर घर से निकली थी। रात को घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने एक महिला का शव कुएं में पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग के जवानों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला के गले में तौलिया से फंदा लगा हुआ था। रहश बिहारी शुक्ला ने मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री ममता के रूप में की है। उन्होंने बताया कि ममता की शादी नहीं हुई थी और वह उनके साथ रहती थी। किसी ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव फेंका है। मृतका के पिता ने तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।