{"_id":"58248aff4f1c1bf47eb3a365","slug":"women-object-on-abuse-pointed-by-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने गाली का विरोध किया तो खोपड़ी पर तान दिया तमंचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने गाली का विरोध किया तो खोपड़ी पर तान दिया तमंचा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर में गाली देने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर एक आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सिंहपुर निवासी सुरवेंद्र सिंह पुत्र सुखवीर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मां घर पर अकेली थीं। आरोपी शीलू पुत्र सहदेव सिंह, सुभाष पुत्र नेम सिंह निवासी सिंहपुर, संजीव पुत्र श्रीकरन निवासी नगला देवी थाना बिधूना घर पर आए। यह गाली गलौज करने लगे।
मां ने विरोध किया तो शीलू ने तमंचा तान दिया। संजीव व सुभाष मारपीट करने लगे। इस दौरान पिता बचाने आए तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।