फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women farmer looted in hardoi

बैंक के बाहर खड़े किसान के ढाई लाख गायब

Thu, 17 Nov 2016 09:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
women farmer looted in hardoi
सूचना पर लोनार पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे
हरदोई में बैंक ऑफ बडौदा बावन शाखा में केसीसी खाते में रुपये जमा करने आए किसान का 251000 रुपये से भरा बैग गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज में रुपये ले जाने वाले अधेड़ की पहचान हो गई है। 
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के सतौली गांव निवासी चंद्रावती पत्नी श्रीराम के नाम बैंक आफ बड़ौदा की बावन शाखा में केसीसी खाता बना है। गुरुवार को चंद्रावती पति श्रीराम के साथ बैंक में रुपया जमा करने गई थी। बैग में 251000 हजार रुपये थे। चंद्रावती लाइन में लगी थी जबकि रुपयों का बैग पेट से दबाकर श्रीराम बगल में खड़ा था। दंपति करीब नौ बजे बैंक पहुंचे थे, 11 बजे श्रीराम का बैग किसी ने पार कर दिया। श्रीराम ने बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलने थानाध्यक्ष लोनार एके राय और एसपी राजीव मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। बैंक के सीसीटीवी में बैग ले जाने वाले अधेड़ की पहचान हो गई। चंद्रावती के आगे 70 वर्षीय वृद्धा लाइन मे लगी थी। धक्कामुक्की में गिरा श्रीराम का बैग वृद्धा के पास खडे़ अधेड़ ने उठा लिया। पहले अधेड़ बैग लेकर निकल गया पीछे से वृद्धा भी निकल गई। उसके साथ आए 50 वर्षीय युवक ने उठा लिया था। श्रीराम की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किसान ने बैग में 1000 और 500 रुपये के नोट होने की जानकारी तहरीर में दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed