फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman found dead on railway tracks

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का सिर कटा शव

Sun, 22 Mar 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
woman found dead on railway tracks
पनकी स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर शनिवार को एक महिला का सिर कटा शव मिला है। महिला ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या हुई है इसका पता नहीं चला है। शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है पर पुलिस का दावा है कि महिला का विक्षिप्त थी। वह कितने दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता सकी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला के खुदकुशी की या उसके साथ कुछ और हुआ है। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। पर, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शाहपुर पनकी में दुर्गा मंदिर के पीछे दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक महिला का शव मिला है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे ट्रक पर महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा था। शरीर काला पड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक मरने वाली महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। महिला के शरीर पर काले रंग का हाफ  ट्राउजर वाली पैंट और मटमैले रंग की शर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के करीब ही एक पॉलीथिन में प्लास्टिक और कांच के टूटे-फूटे सामान मिले हैं। पनकी एसओ के मुताबिक महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ के मुताबिक महिला विक्षिप्त भी थी।

वह क्षेत्र में इधर-उधर घूम करती थी। वह कितने दिनों से यहां घूम रही थी इस बारे में एसओ कुछ नहीं बता सके। इधर, लोगों का कहना है कि शहर में लगातार अज्ञात लोगों के शव मिल रहे हैं।


पिछले दो महीने में कई अनजान लोगों के शव मिले हैं। लोगों का कहना है कि इस महिला की भी पहचान हो पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। ऐसे में पुलिस को अपनी कहानी सही साबित करने में खास दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed