फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Whose murder complaint, they alive

जिनकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज, वे जिंदा

Sat, 16 Jan 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Whose murder complaint, they alive

बिहार के मोतीहारी जिले के कल्याणपुर थाने में जिस विवाहिता और उसकी बेटी की हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई वे जिंदा निकलीं। विवाहिता को कानपुर का एक शख्स मुंबई भगा ले गया था। वहां एक दोस्त के घर में रखा। दोस्त को शक हुआ तो वह विवाहिता और उसकी बेटी को लेकर शुक्रवार को कानपुर आया तब पूरी कहानी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


चकेरी के गिरजा नगर निवासी विनोद शाह ने बेटी पिंकी का ब्याह मोतीहारी कल्याणपुर के मेदन सिरसिया गांव के राजेश शाह से पांच साल पहले किया था। इसकी तीन साल की बेटी तान्या है। पिंकी ससुराल वालों की प्रताड़ना की वजह से दो साल पहले मायके आ गई थी। उसके मुहल्ले के इरशाद से प्रेम संबंध हो गए। 27 दिसंबर को राजेश ससुराल आया और पिंकी को विदा कराकर ले गया।
विज्ञापन


उधर, 31 दिसंबर को पिंकी बेटी को लेकर इरशाद के साथ मोतीहारी से भाग निकली। पिंकी के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ बेटी और नातिन की हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर, इरशाद पहले उसे कानपुर और फिर मुंबई ले गया। मुंबई में अपने दोस्त इम्तियाज के घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जनवरी को इरशाद मोबाइल पर किसी से पिंकी और उसकी बेटी को बेचने की बात कह रहा था जो इम्तियाज ने सुन ली और पिंकी को बता दी। पोल खुलने पर इरशाद वहां से भाग निकला। इम्तियाज पिंकी और उसकी बेटी को लेकर कानपुर आ गया। जीआरपी प्रभारी नंदजी यादव ने बताया कि मुंबई से इम्तियाज पिंकी और उसकी बेटी को लेकर आया है। मोतीहारी कल्याणपुर थाना पुलिस दो दिन बाद शहर आकर मां-बेटी को ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed