फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   villager killed his younger brother

जमीन के लिए छोटे भाई को मार डाला

Fri, 30 Dec 2016 12:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
villager killed his younger brother
डेमो
यूपी के हरदोई में जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई का अपहरण कर हत्या कर दी। गुरुवार को गांव के बाहर शव पड़ा मिला। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के डाभा गांव निवासी बलराम पाल (45) पुत्र करनपाल रविवार को शाम करीब पांच बजे खेत जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने दो दिन खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बेटे अनुज की तहरीर पर बुधवार को कोतवाली में बलराम के बड़े  भाई घनश्याम पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 
विज्ञापन

अनुज का आरोप था कि ताऊ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में उन्होंने अपहरण किया है। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने खुशीराम के खेत में बलराम का शव पड़ा देखा। शव काफी फूल गया था, उससे दुर्गंध आ रही थी। कान और नाक में सूखा खून लगा था। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी बीसी दुबे और कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि अनुज की तहरीर पर घनश्याम के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed