फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of the beating of youth on middle road goes viral

जालौन: बीच सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुरानी रंजिश की बात आई सामने

Tue, 12 Jan 2021 11:55 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jan 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Video of the beating of youth on middle road goes viral
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले के कोंच में पुराने विवाद में दो पक्षों में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष के युवक पर बेल्टों और डंडे से हमला किया। घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच सीओ के माध्यम से कराई जा रही है। मंगलवार की दोपहर कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह का रहने वाला युवक कल्लू पुत्र शाहिद अली किसी काम से चंदकुआ चौराहे पर गया था तभी आधा दर्जन युवकों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों सेे हमला कर दिया।
विज्ञापन


लड़कों ने कल्लू की बीच सड़क पर बेल्टों से पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट के चलते रोड का यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। कल्लू का कहना है कि हमलावर उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। देर शाम कल्लू की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। एएसपी का कहना है कि वीडियो की मदद से भी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed