{"_id":"57d278994f1c1bbb61317260","slug":"veeru-murder-case-solve-cell-record-kanpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वीरू' की मौत की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित होगा मोबाइल रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'वीरू' की मौत की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित होगा मोबाइल रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच में जुटे पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल रोड के होटल गगन प्लाजा के हाउस कीपर वीरू (20) की मौत से गुस्साए परिजनों ने हरबंश मोहाल थाने पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि वीरू को पहले मारा गया फिर पांचवीं मंजिल से फेंका गया है। पिता राम प्रकाश वाल्मीकि के मुताबिक बेटे की गर्दन पर दाग है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की।
थानाध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि वीरू के भाई पवन की तहरीर पर होटल मालिक और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है गुरुवार शाम पैनल से पोस्टमार्टम कराकर वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। थानाध्यक्ष के मुताबिक परिजन हत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
मामला प्रेम प्रसंग का है, मोबाइल डिटेल से इसका खुलासा भी हो जाएगा। बता दें कि बुधवार शाम होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर हाउस कीपर इटावा उसहार निवासी वीरू की मौत हो गई। उसके साथी अशोक ने बताया था कि वीरू किसी से मोबाइल पर बात करने के बाद स्वयं ही कूद गया था।