फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police failed to control law and order in state

पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम, अायदिन हाे रही है वकीलाें की हत्या

Fri, 11 May 2018 11:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 May 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
up police failed to control law and order in state
डेमो पिक
यूपी के इलाहाबाद में दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी है। वकीलाें का कहना है अायदिन हाे रही हत्याें के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हाे रहा है। हत्या के विरोध में शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे। लायर्स और बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है। शुक्रवार दोपहर एक बजे शताब्दी गेट पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। बार एसोसिएशन के महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वकीलों पर हमले बढ़ रहे हैं। आए दिन वकीलों की हत्या हो रही है।
विज्ञापन

 

पुलिस प्रशासन वकीलों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है। लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अचानक वकीलों पर हमलों में तेजी आई है। वकील अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान और पूर्व महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी ने हाईकोर्ट के वकील की हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनवादी अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक अधिवक्ता केके यादव के चेंबर में हुई। इसमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई। वकील की हत्या के विरोध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। 


 

बार एसोसिएशन की आम सभा स्थगित बार एसोसिएशन की गुरुवार को होने वाली आम सभा स्थगित कर दी गई। महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर चौहान के निधन के कारण आम सभा स्थगित की गई है। अब आम सभा की तिथि कार्यकारिणी की सहमति से बाद में तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed