फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Anarchists threw a shoe at a doctor in a hundred bed hospital in Kannauj

यूपी: कन्नौज में सौ शय्या अस्पताल में अराजक तत्वों ने चिकित्सक पर फेंका जूता, मची भगदड़

Wed, 28 Oct 2020 01:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP: Anarchists threw a shoe at a doctor in a hundred bed hospital in Kannauj
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

कन्नौज के छिबरामऊ में सौ शय्या अस्पताल में देर शाम शराब के नशे में धुत अराजक तत्वों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से गालीगलौज करते हुए उन पर जूता फेंक दिया और सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। अस्पताल में भगदड़ मच गई। जैसे ही और चिकित्सक पहुंचे, आरोपी भाग निकले। 

विज्ञापन


मंगलवार की रात सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में पहली मंजिल पर बने जनरल वार्ड में डॉ. अमित यादव, स्टॉफ नर्स वंदना, प्रीती देवी, अगम व राहुल दीक्षित ड्यूटी कर रहे थे। वार्ड में भर्ती बहबलपुर गांव के एक मरीज के तीमारदार उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान एक युवक फार्मासिस्ट रूम के बेड से गद्दा उठाकर ऊपर ले गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने विरोध किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने स्टाफ नर्स से अभद्रता करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। अस्पताल में भगदड़ मच गई। जैसे ही चिकित्सक व अन्य स्टाफ़ के लोग पहुंचे, आरोपी युवक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सिटी इंचार्ज हरिओम गुप्ता अस्पताल पहुंच गए और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से मामले की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्सों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह कार्य बहिष्कार कर देंगी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed