Unnao Case: उन्नाव कांड में हत्या की एफआईआर दर्ज, पिता ने लिखी ये बातें, बुआ-भतीजी के शव पहुंचे गांव
यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। पुलिस की शक की सुई गैरों के साथ ही किशोरियों के अपनों पर भी घूम रही है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिता ने तहरीर में लिखीं ये बातें
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के पिता ने लिखा है कि घटनास्थल पर मृतका और उसकी भतीजी के गले में दुपट्टा लिपटा मिला था। पिता ने लड़कियों के मुंह से झाग निकलने की बात भी कही है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जनपद उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।@dgpup को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर एवं नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 18, 2021
लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग
यूपी के उन्नाव जिले में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। दो लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी लड़की कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। विपक्ष इस मामले में लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग कर रहा है। बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं।
शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि
उन्नाव मामले में दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर्स ने शरीर से मिले जहरीले पदार्थ के सैंपल को लैब में जांच के लिये भेज दिया है।
सरकार उठाएगी रोशनी के इलाज का खर्च
पीड़िता के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। इस संबंध में डीएम ने रिजेंसी अस्पताल को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि पीड़िता के इलाज के खर्च का भुगतान सीएम राहत कोष से किया जाएगा।
गांव में भारी फोर्स तैनात
असोहा घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। सीओ हसनगंज, सीओ बांगरमऊ भी मौके पर मौजूद हैं। 18 दरोगा, 70 हेड कॉन्स्टेबल, 30 आरक्षी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। एडीएम, एसडीएम व विधायक अनिल सिंह भी गांव पहुंचे। शव दफनाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। सपाई और ग्रामीणों ने जेसीबी रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव की तीसरी बेटी को तुरन्त इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए। हर हाल में बच्ची को बचाना है।
उन्नाव की तीसरी बेटी को तुरन्त इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए। हर हाल में बच्ची को बचाना है!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 18, 2021
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव केस की एकमात्र गवाह बच्ची का बेहतर इलाज व उसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है बच्ची को तत्काल एयर एंबुलेंस से एआईआईएमएस दिल्ली लाया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार का अपराधियों को संरक्षण व अपराधियों के मामले में सरकार की कार्यशैली को देश हाथरस कांड में देख चुका है। कहा कि सरकार जान ले उन्नाव में हम, हाथरस नहीं दोहराने देंगे।
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की टीम Regency hospital कानपुर, जहाँ पीड़ित बेटी भर्ती है, वहाँ पहुँच चुकी है। सरकार जान ले उन्नाव में हम, हाथरस नही दोहराने देंगे। #Save_Unnao_Ki_Beti
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) February 17, 2021
महिला सम्मान व मानवाधिकारों को कुचलती जा रही यूपी सरकार
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।
केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2021
लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।#Save_Unnao_Ki_Beti
जिग्नेश ने कहा- न्याय के लिए दबाव बनाएं
गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी लोगों से मेरी अपील है कि जब तक उन्नाव की दुर्घटना की पीड़ित बहनों के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनकी लाश को स्वीकार न करें, न्याय के लिए दबाव बनाएं। एक बहन की अच्छे से अच्छे अस्पताल में चिकित्सा की जाए।
उत्तर प्रदेश के सभी लोगों से मेरी अपील है की जब तक उन्नाव की दुर्घटना की पीड़ित बहनों के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनकी लाश का स्वीकार न करें, न्याय के लिए दबाव बनाएं। एक बहन की अच्छे से अच्छे अस्पताल में चिकित्सा की जाए। #Save_Unnao_Ki_Beti pic.twitter.com/HYdvg22y3Z
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) February 17, 2021
खुलासे के लिए 6 टीमें गठित
उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट व सर्विलांस टीमें भी काम कर रही हैं। गंभीर किशोरी के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासे के लिए अहम हैं। दोनों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा हालांकि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत हो रहा है।
As per investigation so far, statements of eye witnesses & opinion of doctor, a lot of froth was found at the spot. So, prima facie there are symptoms of poisoning. We're investigating the matter. Prima facie no injury marks found on bodies. 6 teams formed for probe: SP Unnao pic.twitter.com/glVwBBsIsF
— ANI UP (@ANINewsUP) February 18, 2021
ब्रेकिंग अपडेट।