{"_id":"5e5682b18ebc3ef41042054b","slug":"two-youths-were-robbed-by-feeding-intoxicating-biscuits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: नशीला बिस्कुट खिलाकर दो युवकों को लूटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट: नशीला बिस्कुट खिलाकर दो युवकों को लूटा, अस्पताल में भर्ती
Wed, 26 Feb 2020 08:19 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Feb 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
दोनों युवक अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से वापस घर लौटते समय युवकों को जहरखुरानों ने नशीला बिस्कुट खिला दिया। रास्ते में रुपये, कपड़े, मोबाइल लेकर चलती बाइक से सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये। ग्रामीणों ने बेहोशी की दशा में देखा तो एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी बृजभान (28) पुत्र रामलाल व पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव का धीरेंद्र (18) पुत्र अनुसुईया सोमवार की शाम राजस्थान से ट्रेन में बैठ कर वापस घर आ रहे थे।

झांसी पैसेंजर ट्रेन से चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन उतरे। तभी बाइक सवार जहरखुरान गिरोह के चंगुल में फं स गए। नशीला बिस्कुट खिला दिया। चकौंध गांव के समीप नकदी, मोबाइल, कपडे़ आदि सामग्री लेकर चलती बाइक से सड़क किनारे फेंक कर चले गए।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बेहोशी दशा में युवकों को देखा तो एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। जहरखुरानी का शिकार हुए धीरेंद्र ने बताया कि दो हजार रुपये, मोबाइल, कपडे़ व बृजभान के नौ हजार रुपये आदि सामग्री खींच लिया है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।