{"_id":"5862b66f4f1c1b5b26eec017","slug":"two-womens-looted-in-trap-of-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरतों को तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर जेवर उड़ाये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औरतों को तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर जेवर उड़ाये
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
औरतों को तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर घर में रखा सोना-चांदी और 75 हजार रुपये कैश लेकर तांत्रिक चंपत हो गया। पुलिस जांच कर रही है। मामला यूपी के हरदोई जिले का है।
हरदोई संडीला कस्बा निवासी मोहम्मद अख्तर ने बताया कि एक तांत्रिक अपने कुछ साथियों के साथ बीस दिन पहले उसके घर पर आया था। उसने घर की महिलाओं को बहला फुसलाकर तिजोरी में रखे जेवरात और 75 हजार रुपये दोगुने करने के नाम पर निकलवा लिए। सारा सामान एक पोटली बांधकर उसने घरवालों की आंखे बंद करवा दीं। उसके बाद उसने उसे एक स्थान पर रखवाकर कहा कि बीस दिन तक इस पोटली को न तो खोलना और न ही बाहर निकालना। चालाकी से तांत्रिक ने जेवर और रुपये अपने पास रखकर पोटली में मिट्टी भरवाकर रखवा दिया था। 20 दिन बाद जब मोहम्मद अख्तर ने पोटली खोला तो उसमें केवल मिट्टी निकली। इस पर मोहम्मद अख्तर और परिवार के लोग सकते में आ गए। उन्होंने थाने सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित प्रार्थना पत्र देकर तांत्रिक एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संडीला कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।