{"_id":"a19f9b0580f1264f98b262b8576643cf","slug":"two-students-of-gsvm-medical-college-summoned-in-vypam-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के दो और स्टूडेंट तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के दो और स्टूडेंट तलब
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:32 AM IST
विज्ञापन
व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के दो और स्टूडेंट को एमपी एसटीएफ ने भोपाल तलब किया है। एमपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर ने दोनों स्टूडेंट के नाम कालेज प्रशासन दे दिए गए हैं।
17 दिसंबर को इन्हें भोपाल में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
व्यापमं घोटाले में एमपी एसटीएफ ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर में वर्ष 2006 से 2014 तक के बीच प्रवेश लेने वाले 1710 स्टूडेंट की सूची ली है।
इस सूची और मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर स्टूडेंट्स को तलब किया जा रहा है। अब तक मेडिकल कॉलेज के 10 स्टूडेंट्स तलब किए जा चुके हैं।
कालेज प्रशासन को दो और स्टूडेंट का नाम सौंपे गए हैं। इनमें से एक ने 2013 और दूसरे ने 2014 में कालेज में एडमिशन लिया था।
कालेज के छात्र प्रभारी प्रो. आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों स्टूडेंट्स को प्रॉक्टर के माध्यम से बताया दिया गया है कि उन्हें 17 दिसंबर को भोपाल जाकर अपना पक्ष रखना है। इन स्टूडेंट्स के अभिभावकों को भी सूचना दे दी गई है।