{"_id":"5bc8ce5025eab06bdc846e418e72f3c5","slug":"two-employees-was-death-for-burning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली रही गैस, लगी आग ने दो को लीला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली रही गैस, लगी आग ने दो को लीला
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 04 Apr 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फजलगंज में गुरुवार शाम एक चूरन फैक्ट्री परिसर के सर्वेंट क्वार्टर में रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। फजलगंज पुलिस का दावा है कि कर्मचारियों की लापरवाही से गैस चूल्हा खुला छूट गया और गैस रिसाव हुआ, जब दूसरे कर्मचारी ने माचिस जलाई तो आग लग गई।
परिजनों ने न तो तहरीर दी है और न ही कोई आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए। शास्त्री नगर निवासी मोहन दास की गड़रियन पुरवा में रायल फूड प्रोडक्ट के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री के निचले तल पर चूरन और कंपट बनते हैं, जबकि ऊपरी तल पर सर्वेंट क्वार्टर हैं।
फैक्ट्री में आजमगढ़ के अमर पट्टी पपईया गांव निवासी सुभाष (30) पुत्र राजाराम और अंबेडकर नगर के सबरगुह जैतपुर निवासी अरविंद (32) पुत्र जगधारी काम करते थे। दोनों फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। सहकर्मी श्यामू ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे सुभाष और अरविंद ने खाना पकाने के लिए रसोई गैस जलाई पर चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों चूल्हे की नॉब बंद किए बिना ही बाहर आ गए। इसी बीच कमरे में गैस भर गई। थोड़ी देर बाद दोनों वापस कमरे में गए और अरविंद ने जैसे ही माचिस जलाई वैसे ही आग लग गई। दोनों की चीख-पुकार सुनकर अन्य कर्मचारी दौड़े और आग बुझाई।
इसके बाद कर्मचारी, अरविंद और सुभाष को हैलट लाए जहां देर रात करीब दो बजे अरविंद और शुक्रवार भोर सुभाष की सांसें थम गईं। आग से कमरे में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े भी जल गए। इधर, हादसे की सूचना पर फैक्ट्री मालिक मोहन दास और दोनों कर्मचारियों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों की मौत की सूचना फजलगंज थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों कर्मचारियों का पंचायतनामा कर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।