फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Trying to spoil the atmosphere after the misdeed

कन्नौज: दुष्कर्म के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए थे अराजकतत्व

Sun, 11 Oct 2020 11:02 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Oct 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere after the misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तिर्वा में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस के तुरंत हरकत में आने से शरारती तत्व कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


पीड़िता के घर और नगर में कई जगह पुलिस व पीएसी लगाने के साथ कुछ ही घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गारमेंट की दुकान में नौकरी कर शनिवार रात करीब आठ बजे पैदल लौट रही 20 वर्षीय युवती को दोस्त अमन खान पुत्र जुल्फिकार अली निवासी बौद्ध नगर ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर सराफ गली निवासी आमिन पुत्र बबलू रंगरेज मिल गया। दोनों युवती को सुनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी और परिजनों के साथ कोतवाली जाकर रात करीब 11 बजे मुकदमा दर्ज कराया।  युवती से दुष्कर्म की जानकारी होते ही शरारती तत्व सक्रिय हो गए और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने लगे।

दुष्कर्म और शरारती तत्वों के सक्रिय होने की खबर पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पीड़िता के घर के अलावा नगर में पुलिस व पीएसी तैनात करा दी। एएसपी विनोद कुमार तिर्वा कोतवाली पहुंचे और कोतवाल इंद्रपाल से जानकारी ली। घर पर दबिश देकर पुलिस ने रात करीब दो बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा के साथ पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
 
घर जाकर सो गए थे आरोपी
दुष्कर्म के दोनों आरोपी किशोरी को धमकी देकर अपने अपने घर पर चले गए। खाना खाने के बाद घरों पर सो रहे थे। पुलिस ने सोते समय ही उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ
सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एंटी रोमियो टीम ने सुबह से अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ भी की। टीम ने माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर परिसर में जांच की। पशु बाजार में महिलाओं की संख्या को देखते हुए संदिग्ध पर नजर रखी गई। बाजार में मौजूद महिलाओं व पुरुषों को जागरूक भी किया गया। महिलाओं को बताया कि अगर कोई छेड़खानी करे तो तत्काल यूपी 112 या 1090 पर सूचना दें। पुलिस तत्काल ही आपके पास आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed