{"_id":"5d3ece168ebc3e6cdb2e935e","slug":"triple-murder-in-banda-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी, इस हालत में मिली तीन लाशों को देख सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बेटी को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी, इस हालत में मिली तीन लाशों को देख सब हैरान
Mon, 29 Jul 2019 04:47 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में सोमवार को मां-बेटी व गांव के एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। तीन लोगों की मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
यह घटना गिरवां गांव की है। यहां एक युवक ने तमंचे से मां व बेटी की हत्या कर दी, बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक सुधांशु मिश्रा (36) का शव युवती के घर पर पलंग पर पड़ा मिला साथ ही उसके हाथ में तमंचा फंसा था। वहीं आंगन में मां तुलसी (50) पत्नी फूलचंद व बेटी अंजू(19) का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी गणेश शाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। इस घटना में गहनता से जांच की जा रही है।