फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   third murder for cat in unnao

मरी बिल्ली के विवाद में 25 दिन बाद एक और हत्या, गांव में तनाव व्याप्त

Mon, 10 Oct 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
third murder for cat in unnao
गांव में तनाव व्याप्त, भारी फोर्स तैनात
मरी बिल्ली फेंकने के विवाद में 25 दिन बाद तीसरी हत्या कर दी गयी। उन्नाव के हीराखेड़ा गांव में सोमवार तड़के भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक युवक ने अधेड़ की गोली मरकर हत्या कर दी। गांव में तनाव व्याप्त है। भारी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

हीराखेड़ा गांव में बीती 14 सितम्बर की रात घर के सामने और फिर कुएं में मरी बिल्ली फेंके जाने के विवाद में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया था। इस विवाद में एक पक्ष से शारदा प्रसाद और दूसरे पक्ष से अमृतलाल की हत्या कर दी गयी थी। मृतक अमृतलाल के चचेरे भाई राजू ने भाई की मौत का बदला लेने के लिए शारदा के मामा रामलाल (49) की गोली मारकर हत्या कर दी। बिल्ली के विवाद में तीसरी हत्या होने से गाँव में तनाव व्याप्त है। लोगों को शांत कराने के लिए भारी फोर्स लगायी है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया की हत्यारोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed