फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves stole jewels and cash from the Cloth merchant house in chitrakoot

चित्रकूट: कपड़ा व्यापारी के घर अलमारी का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये 35 लाख के जेवर व नकदी

Thu, 30 Apr 2020 04:00 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewels and cash from the Cloth merchant house in chitrakoot
कपड़ा व्यापारी के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के शंकर बाजार स्थित एक कपड़ा व्यापारी के घर के छत में लगी रेलिंग काटकर चोर नकद 22 लाख रूपए व जेवरात ले गए। कुल 35 लाख की चोरी होनी की बात स्वीकारी है। व्यापारी ने अपना एक प्लाट बेचा वही राशि घर में रखी थी। चोरी बुधवार रात को हुई।
विज्ञापन


घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। मौके पर कोतवाली अनिल सिंह पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ जांच करने के लिए घर पहुंचे। शहर के शंकर बाजार स्थित कर्वी पहाड़ी मार्ग के किनारे अभिलाष द्विवेदी का मकान बना है। इसी मकान में कपड़े की दुकान भी है।
विज्ञापन


जहां बुधवार रात्रि को चोर छत में लगी लोहे की रेलिंग तोड़कर अंदर घुस आए। लोहे की अलमारी खोलकर उसमे रखे नकद 22 लाख रूपए व जेवरात ले गए। सुबह उठने पर देखा कि आलमारी खुली है। साड़ियां बिखरी हैं। चोरी हुए जेवरात की कीमत 10 लाख रूपए लगभग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 35 लाख की चोरी हो गई। बताया गया कि ससुराल में मऊ स्थित प्लाट को बेचा था। जिसकी धनराशि घर में रखी थी ताकि कर्वी में दूसरा प्लाट खरीदा जा सके। व्यापारी के पुत्र संजय द्विवेदी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चोर ने उनको नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। जिससे सुबह होने पर उल्टी भी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed