{"_id":"57dab2bf4f1c1bc43ad477f2","slug":"theif-steal-one-and-a-half-million-at-chakeri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खन खाया, शरबत पिया फिर समेटा माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मक्खन खाया, शरबत पिया फिर समेटा माल
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के चकेरी स्थित जेके कालोनी निवासी प्राइवेट कर्मी कमर अहमद के घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। केवल इतना ही नहीं चोरों ने माल समेटने से पहले घर में रखा मक्खन खाया और शरबत भी पिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मौके से मक्खन लगी कटोरी और शरबत के खाली गिलास मिले हैं। कमर अहमद के मुताबिक वे बकरीद पर पत्नी के साथ अपने बेटे के घर दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
घर लौटने पर उन्हें जानकारी हुई कि घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अलमारी से 40 हजार नगद, एलईडी टीवी और करीब 50 हजार के जेवर समेट ले गए हैं।
विज्ञापन