फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft in kanpur dehat

पशु चिकित्सालय में तैनात कंपाउंडर के घर बदमाशों का धावा, 74800 नकदी व जेवर लूट ले गए

Tue, 01 Oct 2019 11:27 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
theft in kanpur dehat
कानपुर देहात में कंपाउंडर के घर बदमाशों का धावा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में रूरा कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ले में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने पशु चिकित्सालय में तैनात कंपाउंडर रूप सिंह कुशवाहा के घर सोमवार देर रात धावा बोला।
विज्ञापन


बदमाश तमंचे व चाकू की नोक पर पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र रवि, बेटी काजल व खुशी को एक तरफ कर अलमारी व लाकर तोड़कर 74800 की नकदी समेत करीब 20 हजार के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान पिता-पुत्र ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को धर दबोचा अपने साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने सीधे फायर झोंक दिया। जिसमें दोनों बाल बाल बच गए और गोली बछड़े को लगी। जिसमे वह घायल हो गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटना को गंभीरता से न लेते हुए पीड़ित को डायल 100 में फोन करने के लिए डांटा। साथ ही घर में पड़े खाली खोखे को उठा लाए। वहीं घटना के सात घंटे बीत जाने के बाद भी फोरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed