फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The shooters killed in Lucknow

शूटरों ने लखनऊ में किया कत्ल

Fri, 10 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
The shooters killed in Lucknow
demo pic
लखनऊ। बंथरा में ग्राम पंचायत सदस्य अशोक कुमार मौर्या उर्फ लाला की हत्या कल्यानपुर मसवानपुर के शूटर जावेद आलम ने अपने साथियों के साथ एक लाख की सुपारी लेकर की थी। सुपारी अशोक कुमार मौर्या  के रिश्तेदार अंकुर ने दी थी। अंकुर को बृहस्पतिवार दोपहर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

बंथरा निवासी अशोक कुमार मौर्या उर्फ लाला की सोमवार सुबह घर पर ही बनी परचून की दुकान पर तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटे धीरज ने गांव के रिश्तेदार शिव विशाल मौर्या, उसके बेटे अंकुर व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी पूर्वी लखनऊ शिव राम यादव ने बताया कि अंकुर ने बताया कि हत्या की साजिश एक महीना पहले रची थी। उसने बिठूर स्थित हिंदूपुर गांव निवासी साले श्रवण से संपर्क किया। श्रवण के जरिये उसकी शातिर अपराधी राजा मटेन से मुलाकात हुई। राजा ने बिठूर के सिंहपुर स्थित एक फार्म हाउस पर अंकुर और शूटर जावेद आलम के बीच एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय कराई। इसमें से 30 हजार रुपये उसी वक्त एडवांस दे दिए गए थे। अंकुर ने बताया कि अशोक कुमार मौर्या उसे अपमानित करता था और आर्थिक नुकसान पहुंचाता था। गली-नुुक्कड़ पर जलील कर देता था। परिवार की करोड़ों की जमीन में वह अपना हिस्सा बेचने की कोशिश करता तो अड़ंगा लगा देता। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत जावेद और उसके दो साथी चार व पांच जून को कानपुर से बाइक से बंथरा आए और इलाके की रेकी करके लौट गए। छह जून की सुबह तीनों फिर बंथरा आ गए और करीब नौ बजे अशोक को उसकी दुकान पर ही गोली मार दी। सीओ कृष्णानगर राजेश यादव ने बताया कि जावेद कल्याणपुर मसवानपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
कानपुर (ब्यूरो)। घंटाघर के होटल में संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत हो गई। शव लेकर हैलट पहुंचे कर्मचारियों की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने होटल मालिक पर हत्या का लगाकर हैलट में हंगामा किया। घंटाघर में अपूर्व शुक्ला का ज्ञान वैष्णो होटल है। होटल में फतेहपुर मायाराम खेड़ा गांव का गोपाल वाजपेयी (45) दस साल से काम कर रहा था। गुरुवार रात को होटल के दो कर्मचारी उसे हैलट लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नर्वल निवासी बहनोई हैलट पहुंचे और साथी कर्मचारी विवेक व प्रदीप को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि होटल मालिक के बकाया भुगतान नहीं करने पर बंधुआ मजदूरी करा रहा था। उसकी पिटाई से ही कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed