{"_id":"61254eb48ebc3e79e03e8bbf","slug":"the-rape-victim-nurse-was-kept-in-the-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : अस्पताल में बंद कर रखा था दुष्कर्म पीड़िता नर्स को, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज : अस्पताल में बंद कर रखा था दुष्कर्म पीड़िता नर्स को, संचालक गिरफ्तार
Wed, 25 Aug 2021 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सौरिख (कन्नौज)
अमर उजाला नेटवर्क, सौरिख (कन्नौज)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:25 AM IST
सार
- डीएम और एसपी के समक्ष अचानक थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट, अस्पताल संचालक गिरफ्तार
- दुष्कर्म मामले में जांच करने पहुंचे डीएम, एसपी
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच करने मंगलवार को थाने में पहुंचे डीएम और एसपी के समक्ष अचानक ई-रिक्शा से दुष्कर्म पीड़िता स्टाफ नर्स भी पहुंच गई और उसने यह बताकर सभी को चौंका दिया कि दुष्कर्म की आपबीती बताते ही अस्पताल संचालक ने उसको एक कमरे में बंधक बना लिया था, वह किसी तरह निकलकर आई है।
विज्ञापन
इसपर अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। निजी अस्पताल में कार्यरत मथुरा जिले की निवासी स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी पर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा मंगलवार को थाने पहुंचे। कुछ ही देर में स्टाफ नर्स भी ई-रिक्शा से थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। दुष्कर्म पीड़िता नर्स ने बताया कि 19 अगस्त की रात 11 बजे खड़िनी निवासी योगेश अपनी गर्भवती पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए थे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
रात 12 बजे के करीब खड़िनी निवासी रवि, योगेश, दो अज्ञात व्यक्ति के साथ बोलेरो से अस्पताल में आए। ये लोग पहले भी अस्पताल में आते-जाते रहते थे। जिद कर नर्स को कोल्ड ड्रिंक पिला दी, और । कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हालत बिगड़ने लगी।
किसी युवक ने सामने टेबल पर रखा मेरा मोबाइल उठा लिया। योगेश मोबाइल दिलाने के बहाने अस्पताल के बाहर खड़ी बोलेरो के पास ले गया। यहां से यह जबरदस्ती बोलेरो में डालकर सूनसान जगह पर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में अस्पताल के पास फेंककर भाग गए।
होश में आने पर अस्पताल के डॉक्टर का दरवाजा खटखटाया। उन्हें वारदात की जानकारी दी। डॉक्टर ने अस्पताल संचालक राजेश यादव व इनकी पत्नी को बुलाकर वारदात की जानकारी दी। अस्पताल संचालक राजेश यादव ने आरोपियों के दबंग होने का हवाला देते हुए मामले को दबाने के लिए कहा।
मेरी बिगड़ती तबीयत देखकर अस्पताल के एक कमरे में भर्ती कर लिया। मेरे और साथी डॉक्टर के अस्पताल से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। इस संबंध में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।