{"_id":"e166d6c67c5024bad6a7e27fdce4f53e","slug":"the-missing-driver-killed-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता ड्राइवर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से लापता ड्राइवर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर में तीन दिन से लापता टेंपो ड्राइवर का शव नाले में मिला। वहीं पर पास में ताश के पत्ते, टेंपो के इंजन की बेल्ट और चिलम मिली है। ड्राइवर की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि जुआ खेलने औैर नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
कल्याणपुर-बिठूर के बैरी रोड निवासी अनिल कुमार (40) आईआईटी के पास रहने वाले गुड्डू का टेंपो चलाते थे। पत्नी सीमा ने बताया कि अनिल 26 अक्तूबर को काम पर निकले, फिर घर नहीं लौटे। 27 अक्तूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को बैरी रोड पर बुधवार को सड़क के किनारे टेंपो लावारिस हाल में मिला, लेकिन अनिल का पता नहीं चला। गुरुवार दोपहर लोगों ने बैरी में डीपीएस स्कूल के पास नाले में शव उतराते देख पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची सीमा ने उसकी शिनाख्त पति अनिल के रूप में की।
विज्ञापन
सीमा ने कहा कि पुलिस ने गुड्डू का टेंपो तो ले-देकर छोड़ दिया पर अनिल को ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इंस्पेक्टर अजय सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस अनिल को तलाश रही थी।
संभवत: जुए और नशेबाजी के दौरान अनिल का साथियों से झगड़ा हुआ होगा। इसी दौरान हत्या की गई। सीमा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
नौबस्ता में युवक की गोली मारकर हत्या
कानपुर। नौबस्ता बंबा के पास गुरुवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर हैलट आए थे जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि दबंगई की रंजिश के चक्कर में हत्या की गई है।
उधर, हैलट में परिजनों का मीडिया कर्मियों से झगड़ा हो गया और जमकर मारपीट भी हुई। कई थानों की फोर्स पहुंची और तब झगड़ा शांत हुआ।
हंसपुरम आवास विकास नौबस्ता निवासी हरी सिंह भदौरिया का बेटा रोहित सिंह (26) दादानगर की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी पुष्पा और दो बच्चे हैं। देर रात खाना खाकर वह घर से निकला था।
थोड़ी देर बाद ही किसी ने परिजनों को फोन करके बताया कि नौबस्ता बंबा के पास रोहित खून से लथपथ पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे और रोहित को लेकर हैलट आए। भाई राहुल का आरोप है कि विक्की सोनी और उसके साथियों ने रोहित की हत्या की है। विक्की इलाके में दबंगई करता है जिसका रोहित विरोध करता था।