{"_id":"742a5508635d70447d715971e43e38e1","slug":"surendra-nagar-organically-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत तीन पर गुंडा एक्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र समेत तीन पर गुंडा एक्ट
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेंद्र नगर रावतपुर में बुधवार रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी रहमतउल्ला, उनके बेटे अकरम टेलर और सोनू राठौर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
दोनों पूर्व में पाबंद किए गए थे, इसलिए पाबंद की अवहेलना करने पर भी रिकवरी नोटिस जारी हुआ है। एसएसपी शलभ माथुर क्षेत्र के हालात का जायजा लेने गुरुवार देर रात कल्याणपुर थाने पहुंचे।
इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव से कहा कि रामनवमी पर सुरेंद्र नगर में पिछले साल भी बवाल हुआ था फिर भी एहतियात नहीं बरती गई। एसएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सोनू राठौर ने बुधवार शाम माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उसने बाइक से घूमकर धार्मिक नारे लगाए थे। सोनू की बाइक को सीज किया गया है।
पुलिस रहमतउल्ला और उनके परिवार के लोगों की गतिविधियों का पता लगा रही है। इनका आपराधिक इतिहास और पासपोर्ट एवं वीजा भी देखा जा रहा है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी लोग घटना में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।