{"_id":"59fb468a4f1c1b78548ba81e","slug":"suicidial-case-of-lovebirds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बड़े भाई ने दी कुछ ऐसी धमकी कि शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाया ‘मौत को गले’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: बड़े भाई ने दी कुछ ऐसी धमकी कि शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाया ‘मौत को गले’
Fri, 03 Nov 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मृतक मोहित की फाइल फोटो, गम में बैठा लड़के का पिता, मृतक रीता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहर खाने से हुई प्रेमी युगल की मौत के मामले में प्रेमी के भाई ने गांव के दो लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव वालाें की धमकी से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया। आपस में प्रेम होने के कारण युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी। मामला यूपी के औरैया जिले का है।
लिव इन रिलेशन के विरोध में थे लड़की के परिजन
औरैया बेला थाना क्षेत्र के सहेमऊ गांव में लिव इन रिलेशन में दो महीने से साथ रह रहे प्रेमी युगल ने मंगलवार रात जहर खाकर जान दे दी। युवती अपनी बहन के देवर के साथ उसी के घर रह रही थी। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है, पर वजह साफ नहीं थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। सहेमऊ निवासी अहिवरन सिंह के पुत्र मोहित कुमार (21) का अपने बड़े भाई अनिल की साली कानपुर देहात के अकबरपुर थाने के मुसईपुर निवासी रीता कुमारी (19) से प्रेम संबंध था।
2 of 6
मृतक के दोनों भाई।
दो महीने पहले इनके संबंधों की जानकारी होने पर रीता के परिजनों ने विरोध किया तो मामला थाने तक पहुंचा। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने समझौता करा दिया। इस पर रीता सहेमऊ आ गई और मोहित के साथ रहने लगी। परिजनों ने उन्हें मकान में एक कमरा दे दिया था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक कमरा नहीं खुला तो घरवालों ने आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर दरवाजा तोड़ा।
3 of 6
मृतक के रोते बिखलते परिजन।
अंदर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इनके मुंह से झाग निकल रहा था। मोहित के परिजनों ने रीता के परिजनों को सूचना दी, लेकिन वे नहीं आए। दोपहर तक इंतजार के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित के पिता अहिबरन ने बताया कि किसी तरह का तनाव नहीं था। दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद भी जान देने की वजह समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गम में बैठा लड़के का पिता
धमकी देने पर क्षुब्ध होकर प्रेमी युगल ने खाया था जहर
मोहित के भाई अनिल ने बताया कि सात अक्तूबर 2017 को चौकी याकूबपुर में सुलहनामा हुआ था। जिस पर पुलिस ने पांच माह में बिना दहेज के शादी करने की बात कही थी। उसके बाद उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ घर में ही मंडप लगाकर शादी कर दी गई थी। शादी से पहले वो अपनी बहनों के घर पर रहता था।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक मोहित की फाइल फोटो
शादी के बाद से ही घर पर रहने लगा था। आरोप लगाया कि उस पर एक मुकदमा चल रहा था। जिसमें गांव के ही मुकुट सिंह की पुत्री आरती ने आठ मार्च 2017 को आत्महत्या कर ली थी। जिसका मोहित के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को हो गई थी और मोहित को उसमें फंसा दिया था। इसमें उसे जेल भी भेज दिया गया था। उसके बाद जमानत पर वो घर आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।