फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student killing abducted from the bhauti Fair

भौंती में मेले से अगवा कर छात्र की हत्या

Sat, 24 Oct 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
student killing abducted from the bhauti Fair
भौंती की बंगाली कालोनी में गुरुवार रात रामलीला देखने के दौरान लापता हुए छात्र आकाश की उसकी ही शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अर्धनग्न शव शुक्रवार शाम सचेंडी इलाके में छीतेपुर गांव में एक खेत में मिला।
विज्ञापन


उसके चेहरे और शरीर पर नाखूनों और चोटों के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के इरादे से वारदात की गई। सचेंडी एसओ, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने छानबीन की पर हत्यारों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पनकी के पनका बहादुर नगर निवासी कृपा शंकर भौंती में पीएसआईटी के पास अंडा का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी इंद्रावती, तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। आकाश (12) तीन बेटों में बड़ा था। वह पनका बहादुर नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपा शंकर ने बताया कि वह गुरुवार रात परिवार के साथ भौंती में बंगाली कालोनी में रामलीला देखने गए थे। वहां नौटंकी भी हो रही थी। सब लोग लौट आए लेकिन आकाश और सत्यम नहीं लौटे। उन्होंने सोचा कि दोनों मेला-नौटंकी देखकर लौट आएंगे। लेकिन सुबह करीब साढ़े छह बजे सत्यम लौट आया। आकाश लापता हो गया। उन लोगों ने खोजबीन की, उसके दोस्तों से जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला।

कृपा शंकर के मुताबिक शाम करीब सवा चार बजे सचेंडी के छीतेपुर गांव के प्रधान का उनके मोबाइल पर फोन आया। उन्होंने गांव के एक खेत में एक लड़के का शव पड़े होने की सूचना दी। वह परिवार के साथ पहुंचे और शव की पहचान बेटे आकाश के रूप में की।


एसओ के मुताबिक आकाश की शर्ट उसके गले में कसी मिली है। शरीर और चेहरे पर नाखून और चोट के निशान हैं। घटनास्थल देखने से पता चलता है कि हत्यारे किसी बहाने या जबरदस्ती उसे खेत में ले गए थे। एसओ के मुताबिक परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed