फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stolen watches from Titan Showroom

लक्जरी कार से कीमती कपड़े पहनकर आये चोर, ‘टहल-टहलकर’ टाइटन शोरूम से उड़ाईं 30 लाख की घड़ियां

Sat, 19 Aug 2017 11:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Stolen watches from Titan Showroom
टाइटन शोरूम से घड़ियां चोरी
कानपुर के पॉश इलाके माल रोड पर पुलिस पिकेट से 50 मीटर दूर शुक्रवार देर रात लग्जरी कार से आए बदमाशों ने शटर के कुंडे काटकर टाइटन के शोरूम से 30 लाख रुपये की घड़ियां और नगदी पार कर दीं। चोरी के लिए बदमाश दो बार आए और गए, शटर खोला और बंद किया, लगभग सवा घंटे तक शोरूम के आस-पास ही मौजूद रहे। शोरूम से 50 मीटर दूर खेरेपति मंदिर और फूलबाग चौराहे पर पुलिस पिकेट रहती है, जो रात में गायब थी। 100 डायल कीगाड़ी का भी प्वाइंट है लेकिन वो भी गायब थी। पास में दो एटीएम बूथ भी हैं। खुद का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के शक में बदमाश शोरूम का कंप्यूटर और अन्य सिस्टम भी उठा ले गए। बदमाशों के चेहरे शोरूम के बाहर और भीतर लगे सीसीसीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिरहाना रोड स्थित नीलवाली गली निवासी अनूप कनौडिया टाइटन घड़ी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। माल रोड पर खेरेपति मंदिर के पास गीतांजलि गेस्ट हाउस के बाहरी हिस्से में उनका टाइटन घड़ियों का शोरूम है। अनूप ने बताया कि शोरूम में तीन महिला कर्मचारी काम करती हैं। शुक्रवार रात नौ बजे उन्होंने शोरूम बंद किया था। शनिवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंची, तब उन्हें घटना का पता चला। अनूप ने बताया कि शोरूम में अगल-बगल दो शटर लगे हैं। लग्जरी कार से आए बदमाशों ने कटर से एक शटर में लगे दो ताले काटे। इसके बाद बदमाश शोरूम के भीतर गए। दोनों ने अपने-अपने चेहरे को रुमाल से ढंक लिया। इसके बाद पेचकस जैसे औजार से काउंटर के लॉक तोड़कर या खोलकर झोले में घड़ियां भरकर ले गए। वारदात के दौरान बदमाशों को शोरूम के बाहर और भीतर लगा सीसीटीवी कैमरा नजर आया।
विज्ञापन


इस पर बदमाशों को लगा कि उनके चेहरे कैमरे में कैद हो गए हैं। यही सोचकर उन्होंने शोरूम के भीतर रखा कंप्यूटर भी पार कर दिया। जबकि कंप्यूटर में बिक्री का लेखाजोखा था। अनूप की सूचना पर सीओ कोतवाली, फीलखाना इंस्पेक्टर फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौकेपर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। इंस्पेक्टर अनिलमणि त्रिपाठी ने बताया कि शोरूम मालिक अनूप चोरी गई घड़ियों और नगदी का ब्योरा नहीं दे सके हैं। उनका कहना है कि स्टॉक के मिलान के बाद ही ब्योरा दिया जा सकेगा। अनूप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस गश्त की खुल गई पोल

Stolen watches from Titan Showroom
टाइटन शोरूम से घड़ियां चोरी
टाइटन शोरूम में हुई लाखों की चोरी से पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है। बदमाश सवा घंटे तक शोरूम के आसपास टहलते रहे। इस दौरान वहां पुलिस की गश्त या पिकेट नजर नहीं आई। यूपी-100 की गाड़ी भी इस दौरान नहीं थी जबकि आस-पास दो पिकेट प्वाइंट और डायल-100 की एक गाड़ी की तैनाती रहती है। एसएसपी सोनिया सिंह ने फीलखाना इंस्पेक्टर अनिलमणि त्रिपाठी को फटकार लगाई। कहा कि 24 घंटे में वारदात का खुलासा करो, नहीं तो पुलिस लाइन में अपनी आमद करा लेना। एसएसपी की नाराजगी के बाद फीलखाना पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अफसरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। 

 

टाइमलाइन

Stolen watches from Titan Showroom
टाइटन शोरूम से घड़ियां चोरी
रात 12.17 बजे- लग्जरी कार से दो बदमाश आए
12.19 बजे- एक बदमाश ने शटर के ताले काटे
12.21बजे- दोनों कार में बैठकर आगे चले गए
12.24 बजे- दोनों कार से दोबारा आए
12.25 बजे- शोरूम का शटर उठा दिया
12.29 बजे- बदमाश शोरूम के भीतर दाखिल हो गए
12.30 बजे- झोलों में घड़ियां और नगदी भरनी शुरू कर दी
12.52 बजे- दोनों बदमाश शोरूम से बाहर निकले
12.53 बजे- कार में बैठकर चले गए
1.23 बजे- दोनों कार से फिर आए
1.27 बजे- शोरूम का शटर उठाकर फिर अंदर चले गए
1.30 बजे- शोरूम का कंप्यूटर उठा लिया
1.34 बजे- शटर गिराकर कार से दोनों भाग निकले
 

निगरानी कर रहा था स्कूटर सवार

Stolen watches from Titan Showroom
टाइटन शोरूम से घड़ियां चोरी
वारदात के वक्त बदमाशों ने शोरूम का आधा शटर खोल रखा था, जिससे लोगों को शक न हो। इस दौरान स्कूटर पर सवार एक शख्स निगरानी कर रहा था। वह शोरूम के आसपास टहल रहा था। वहां एक आइसक्रीम वाला भी खड़ा था। बदमाशों के भागने के बाद स्कूटर वाला वहां आइसक्रीम वाले से बात करता नजर आया है। इसके बाद स्कूटर सवार और आइसक्रीम वाला वहां से चले गए।
 

कीमती कपड़े पहन रखे थे

Stolen watches from Titan Showroom
टाइटन शोरूम से घड़ियां चोरी
लग्जरी कार से आए दोनों बदमाशों ने कीमती कपड़े और जूते पहन रखे थे। बदमाशों को सीसीटीवी कैमरे के बारे में खासी जानकारी थी, इसलिए वे लोग कंप्यूटर और सिस्टम भी ले गए। बदमाशों का शक था कि कैमरे की डीवीआर कंप्यूटर में सेट हैं। जबकि कैमरे का सिस्टम और डीवीआर भीतर एक कमरे में रखा था। बदमाश आठ सौ से 26 हजार रुपये कीमत की घड़ियां ले गए हैं। सस्ती और मरम्मत को आई घड़ियों को हाथ नहीं लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed