फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader shot

सपा नेता को गोली मारी

Thu, 14 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
SP leader shot
रेल बाजार में बुधवार देर रात प्रॉपर्टी विवाद के चलते सपा नेता फैसल जावेद (40) को गोली मार दी गई। फैसल के साथियों ने उन्हें टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। फैसल के एक गोली कमर और दूसरी सिर से छूती हुई निकल गई। हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने उन्हें रीजेंसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोली मारने की सूचना मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर, सीओ कैंट सहित कई सपाई हॉस्पिटल पहुंच गए। भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। ईदगाह हैरसगंज रेलबाजार निवासी फैसल जावेद सपा के नगर सचिव हैं। फैसल जावेद ने इलाके में ही अलख नारायण से एक प्लाट खरीदा है।
विज्ञापन


जिसमें चट्टा संचालक कल्लू घोसी का मौजूदा समय में कब्जा है। प्लाट खाली कराने को लेकर काफी दिनों से दोनों में विवाद चल रहा है। बुधवार को फैसल जावेद अपने साथियों संग प्लाट खाली कराने कल्लू के पास गए थे। कल्लू ने कहा प्लाट खरीद लिया है तो इसका पेपर दिखाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान कल्लू के बेटे बड़का ने तमंचे से फैसल जावेद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली कमर में तो दूसरी सिर को छूती हुई निकल गई। लहूलुहान हालत में साथी फैसल को टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल ले गए।


सपा नेता को गोली मारने की सूचना मिलते ही कैंट सीओ सुशील घ़ुले फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी शलभ माथुर ने घटनास्थल पर पूछताछ की और अस्पताल पहुंच गए। देर रात हालत गंभीर होने पर सपा नेता को रीजेंसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed