{"_id":"5b17e6604f1c1bb06e8b6857","slug":"sp-leader-s-nephew-murder-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सपा नेता के भतीजे को गोलियों से भूना, घटना से थर्रा उठा पूरा इलाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: सपा नेता के भतीजे को गोलियों से भूना, घटना से थर्रा उठा पूरा इलाका
Wed, 06 Jun 2018 07:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खुद सपा नेता व अन्य सवार बाल-बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चित्रकूट के मऊ में दिनदहाड़े हाईवे पर थाने से कुछ ही दूरी पर सपा नेता की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। हमलावरों की गोलियों से सपा नेता उग्रसेन मिश्रा के भतीजे की मौत हो गई। जबकि दूसरा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कार्पियो सवार सपा नेता समेत अन्य बाल-बाल बच गये। हमलावर काले रंग की एक्सयूवी से इलाहाबाद की ओर भाग निकले। एसपी, अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावरों की तलाश में जिले की सीमा व आस पास वाहनों की सघन चेकिंग की। इस घटना को पुरानी दुश्मनी में बदला लेने की बात सामने आई है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-पहले से घात लगाए थे हमलावर...
2 of 5
सीओ रजनीश यादव।
सपा नेता बरगढ़ निवासी उग्रसेन मिश्रा अपने भतीजे दुर्गेश व तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ काले रंग की स्कार्पियो से बुधवार की दोपहर सीओ मऊ रजनीश यादव से मिलने आए थे। वह सपा के जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव के आवास पर मिलने पहुंचे। लगभग तीन बजे जैसे ही वह अपने वाहन से मुख्य सड़क हाईवे की ओर आए। पहले से घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग से वाहन सवार सभी अपने बचाव में लग गए और जवाबी फायरिंग का समय नहीं मिला। स्कार्पियो सवार दुर्गेश मिश्रा पुत्र अनुरुद्ध व अंकित शुक्ला को गोली लगी। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रूक गया। इस बीच हमलावर सड़क पार कर पहले से खड़ी काले रंग की एक्सयूवी में बैठकर इलाहाबाद की ओर भाग निकले।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-थाने में पेस कमेटी की बैठक चल रही थी...
3 of 5
मऊ थाने से कुछ दूर हाईवे पर ताबडतोड़ फायरिंग से इलाका थर्राया
ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। कुछ दूरी पर ही थाने में पीस कमेटी की बैठक चल रही थी। जिससे सीओ रजनीश यादव व थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर वाहन के टूटे शीशे आदि पड़े थे। स्कार्पियो सवार घायलों को मऊ अस्पताल लाया गया। जिसमें दुर्गेश व अंकित को इलाहाबाद रेफर किया गया। रास्ते में सपा नेता उग्रसेन मिश्रा के भतीजे दुर्गेश की मौत हो गई। मृतक बरगढ़ रैपुरा के प्रधान का छोटा भाई था। दूसरे घायल अंकित की आंख के पास छर्रे लगने के कारण इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक मनोज झा व अपर एसपी बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-इन बिंदुओं पर होगी जांच-पड़ताल...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लोगों से पूछताछ करते सीओ रजनीश यादव।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमलावरों को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वाहन चेकिंग कराई जा रही है। इस मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। मऊ के अहिरी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारिका प्रसाद उर्फ पप्पू द्विवेदी की हत्या शिवराजपुर में हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
कार में मृतक का शव
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हत्यारे बदला लेेने के लिए ही हमला किए हैं। मृतक के चाचा सपा नेता व ठेकेदार हैं। जिससे अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।