फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son opened fire on mother

तो क्या बेटे ने ही चला दी मां पर गोली

Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
son opened fire on mother
तमंचे से चली गोली, महिला की पीठ में धंसी
घर में रखे तमंचे से निकली गोली महिला की पीठ में जा धंसी। गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। इस मामले में पिता ने मां पर हमला करने की रिपोर्ट बेटे के खिलाफ दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में रविवार की सुबह केशरतिया (45) पत्नी चुनबाद घर के बरामदे में छोटे पुत्र सागर का बिस्तर समेट रही थी। जैसे ही वह कंधे में बिस्तर रखकर आगे बढ़ी तो उसमें दबा तमंचा दब गया और तेज आवाज के साथ गोली उसकी पीठ में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर पूरे परिवार और आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

जमीन में गिरी महिला लहूलुहान हो गई। जिसे परिजनों ने पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया। डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। गोली महिला की पीठ में धंसी है जो एक्स रे के बाद ही पता चल सकेगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी गांव पहुंची। थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया पुलिस को महिला के तीसरे नंबर के पुत्र सागर श्रीवास पर संदेह था। लंबी पूछताछ के बाद शाम को घायल महिला के पति चुनबाद श्रीवास ने कुबूल किया कि उसका पुत्र ही अवैध असलहा लाया था। उसकी तहरीर पर पुत्र सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed