{"_id":"5d22dd3e8ebc3e6d117f17b4","slug":"son-brutally-murdered-his-old-mother-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने जमीन के बंटवारे को लेकर वृद्ध मां का गला घोंटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटे ने जमीन के बंटवारे को लेकर वृद्ध मां का गला घोंटा
Mon, 08 Jul 2019 12:07 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर का है। यहां जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने वृद्ध मां विद्यावती पत्नी जय सिंह शाक्य की उनकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में अन्य दो भाइयों पर आरोप लगाकर डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।