{"_id":"07cd7524ff235f2a3c365c64fb191f56","slug":"sold-looted-mobile-on-olx-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर बेचा लूट का मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओएलएक्स पर बेचा लूट का मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नाबालिग लुटेरों ने ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी ‘ओएलएक्स’ पर लूट का मोबाइल बेच डाला। किदवईनगर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए तीनों को दबोच लिया।
इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी के मुताबिक अगस्त महीने में सफेद स्कूटी सवार तीन लड़कों ने वेंडी तिराहे के पास डब्लू वन ब्लाक निवासी युवती शालू का पर्स लूटा था।
पर्स में पांच हजार रुपये और 25 हजार कीमत का मोबाइल था। रतनलाल नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर ने मोबाइल को ओएलक्स पर डालकर मात्र 7 हजार रुपये में कल्याणपुर के युवक को बेंच दिया था। पुलिस सर्विलांस के जरिए कल्याणपुर निवासी युवक तक पहुंच गई।
इसके बाद रतनलाल नगर का नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसकी निशानदेही पर पर्स लूट में शामिल किदवईनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर और स्कूटी का मालिक 13 वर्षीय किशोर भी धर लिए गए। सोमवार शाम थाने पहुंची शालू ने भी तीनों लड़कों को पहचान लिया।
विज्ञापन
लूट की रिपोर्ट दर्ज करके तीनों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग पहले भी लूट की कई वारदात कर चुके हैं।