फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shootout at mahoba four policemen injured panic in area

नॉनस्टॉप दो घंटे चला ‘नशेबाज का शूटआउट’, चार पुलिसकर्मी घायल, इलाके में दहशत

Sun, 22 Jan 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
shootout at mahoba four policemen injured panic in area
डेमो पिक
दो घंटे तक नॉनस्टॉप ‘नशेबाज का शूटआउट’ देख पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची की पुलिस टीम पर नशेबाज ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें 2 दरोगा और 2 सिपाही घायल हो गए। मामला यूपी के महोबा जिले का है। बमुश्किल उसे घेराबंदी कर दबोचा जा सका। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ एसएचओ और पड़ोसी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन


महोबा के मोहल्ला गांधी नगर का आशू भदौरिया शुक्रवार रात नशे की हालत में छत पर चढ़कर तमंचे से हवाई फायरिंग करने लगा। विरोध करने पर पड़ोसी जितेंद्र सहित अन्य लोगाें के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। रात में कोतवाली प्रभारी जेपी यादव पुलिस फोर्स के साथ जैसे ही छत पर चढ़े, युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कोतवाली प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने कमरे के अंदर घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने कमरे के अंदर से ही कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आशू ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से कोतवाली प्रभारी जेपी यादव, थानाध्यक्ष कबरई अमित भड़ाना और दो सिपाही महेश व अरुण घायल हो गए। इनका अस्पताल में इलाज कराया गया। दो घंटे तक जवाबी फायरिंग होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। बाद में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed