फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schendi 15 million theft

सचेंडी में 15 लाख की चोरी

Sat, 23 Jan 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Schendi 15 million theft

सचेंडी में गुरुवार रात किसान कमल सिंह के घर से चोरों ने15 लाख की ज्वैलरी और नगदी पर हाथ साफ किया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर किसान ने थाना सचेंडी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसओ जयवीर यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। उधर परिजनों का आरोप है कि जांच-पड़ताल के नाम पर पुलिस ने महज औपचारिकता की है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन


ग्राम पकरी निवासी किसान कमल सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ गुरुवार रात पहली मंजिल पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में रखी आलमारी और बक्से का ताला टूटा देखकर पत्नी संगीता  चीख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता के अनुसार खिचड़ी पर आईं उनकी दोनों बेटियां ज्योति और मोहिनी के अलावा घर में रखे करीब 40 तोले के सोने और चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये चोर समेट ले गए। पुलिस ने औपचारिकता करते हुए जांच पूरी कर दी।

कमल ने सचेंडी थाने में चोरी की तहरीर दी है। सचेंडी एसओ ने बताया कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी
कानपुर। कल्याणपुर के केशवपुरम में बैंक मैनेजर के घर से चोरों ने लाखों की ज्वैलरी और नगदी पर कर दी। कल्याणपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है। काकादेव निवासी राम नरेश मिश्रा चकेरी के सनिगवां स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक हैं। एक साल पहले उन्होंने केशवपुरम में मकान बनाया था।

पत्नी गीतारानी के निधन और बेटे-बेटी के बाहर नौकरी करने की वजह से वह नए मकान में पूरी तरह से शिफ्ट नहीं हुए थे। दोनों मकानों में उनका आनाजाना है। शुक्रवार को पड़ोसी ने उनको मकान के दरवाजे के कुंडे तोड़े जाने की सूचना दी।

रामनरेश ने बताया कि  चोरों ने आलमारी का लॉकर तोडकर 3 लाख की ज्वैलरी, 40 हजार रुपये सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। कल्याणपुर एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगाी।

नकब लगाकर गैस एजेंसी में चोरी

कानपुर साउथ। नौबस्ता हमीरपुर रोड स्थित आर्यन भारत गैस एजेंसी की पीछे की दीवार काटकर चोरों ने स्कीम के सैकड़ों चांदी के सिक्के और पांच हजार रुपये नकद पार कर दिए। पुलिस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लिया हैं। एम ब्लाक किदवई नगर निवासी प्रतीक सिंह की हमीरपुर रोड में गैस एजेंसी है।

एजेंसी कर्मचारी रमेश चौहान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह एजेंसी खोली तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। पीछे का दरवाजा टूटा और बीच की दीवार कटी हुई थी। एजेंसी में गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये और पांच सौ चांदी के सिक्के गायब थे। ये सिक्के नए ग्राहकों को उपहार स्वरूप देने के लिए रखे थे।

साइकिल चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर दो सिपाही निलंबित

कानपुर देहात। कोर्ट परिसर से साइकिल चोरी की रिपोर्ट न लिखने और चोर को पकड़ने के बाद छोड़ देने पर एसपी देहात ने अकबरपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में साइकिल मालिक ने कोतवाल समेत पांच पुलिस वालों के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया था।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी मो. आशिक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर देहात की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 12 जनवरी को माती न्यायालय परिसर से पप्पू मनिहार निवासी बाघपुर थाना शिवली उसकी साइकिल चुराकर भाग रहा था, जिसे उसने अपने साथियों के साथ पकड़कर मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस चोर व साइकिल को थाने ले गई।

जहां थानाध्यक्ष अखिलेश यादव, हेड मोहर्रिर, मुंशी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने चोर से साठगांठ कर उसे छोड़  दिया और उसकी साइकिल को लावारिस में दर्ज कर दिया। साइकिल मांगने पर पुलिस ने कोर्ट से रिलीज आदेश लाने को कहा।

पुलिस ने कोर्ट में भी साइकिल लावारिस मिलने का लिखित जवाब दिया। इस पर उसने आरोपी पप्पू मनिहार, अखिलेश यादव कोतवाल अकबरपुर सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दायर किया था।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार पाठक ने सबको 23 जनवरी को बयान के लिए तलब किया। एसपी सभाराज ने बताया कि कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन मुंशी अवध बिहारी और राजकुमार ने अनसुनी की। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed