फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saris got in sp leader gayatri prajapati car

सपा नेता गायत्री प्रजापति की गाड़ी में मिली साड़ियां, आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
saris got in sp leader gayatri prajapati car
चालक ने पूछताछ में साड़ियां सपा नेता गायत्री प्रजापति की होने की जानकारी दी है - फोटो : अमर उजाला
बांदा- टांडा हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम साड़ियां पकड़ी गई हैं। पुलिस का दावा है कि डीसीएम चालक ने पूछताछ में साड़ियां सपा नेता गायत्री प्रजापति की होने की जानकारी दी है। यह साड़ियां अमेठी जा रही थीं। पुलिस ने आचार संहिता उलंघन में रिपोर्ट दर्ज किया है। 
विज्ञापन

बांदा- टांडा हाईवे पर फतेहपुर- रायबरेली सीमा पर स्थित असनी गंगा पुल के पास टीएसआई शैलेंद्र सिंह एवं स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम को रोक कर चेक किया। इसमें साड़ियां लदी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक चालक ने पूछताछ में अपना परिचय उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के पाटन निवासी अंकित उर्फ अमित शक्ला एवं दूसरे व्यक्ति ने कानपुर के नौबस्ता आवास विकास निवासी राहुल के रूप में बताया। चालक ने पुलिस को बताया कि डीसीएम कानपुर ए एन ब्लॉक किदवई नगर के लक्ष्मी कैरिंग कारर्पोरेशन ट्रांसपोर्ट की है। वह कानपुर गोशाला से साड़ियां लेकर अमेठी जिले के कोधवन डिग्री कालेज जा रहा था। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि डीसीएम यूपी 77 टी 9631 में करीब चार हजार पांच सौ 36 साड़ियां मिली हैं। बरामद बिल्टी में पूरा नाम नहीं लिखा है। इसमें सिर्फ मंत्री प्रजापति लिखा है। चालक ने पूछताछ में साड़ियां सपा नेता गायत्री प्रजापति की होने की जानकारी दी है। वह अमेठी से प्रत्याशी हैं। चालक के बयान के आधार पर आचार संहिता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस के अनुसार अंकित शुक्ला पुत्र गोपाल शंकर निवासी पाटलपुर थाना डीहापुर जनपद उन्नाव (2) राहुल सिह पुत्र रामरघुवर सिंह निवासी थिरेडी थाना बछराँव जनपद रायबरेली (3) शैलेश मिश्रा पुत्र मोहनलाल निवासी कानपुर (4) नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरूद्ध मु0अं0सं 23/17 धारा 171(ख),171(च) व 188 भादवि पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा वाहन को मोटर अधिनियम के अन्तर्गत सीज की कार्यवाही की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed