{"_id":"5efae4f1b1af305cd96e8c1a","slug":"ruthless-killing-of-a-young-man-in-hardoi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दोस्ती दुश्मनी में बदली, युवक के सीने पर भाला मारकर हत्या, मृतक की बहन को चार माह पहले ले गया था हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दोस्ती दुश्मनी में बदली, युवक के सीने पर भाला मारकर हत्या, मृतक की बहन को चार माह पहले ले गया था हत्यारोपी
Tue, 30 Jun 2020 12:46 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसापुर मजरा पड़री में साढ़े चार माह पहले लड़की भगा ले जाने की रंजिश में युवक के सीने पर भाला मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिरसापुर मजरा पडऱी निवासी विमल बाबू उर्फ छुटक्के (24) पुत्र लालाराम अपने परिजनों के साथ गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर अपने खेत में ही मकान बनाकर रहता था।
सोमवार रात वह मकान से कुछ दूरी पर खेत में ही स्थित पाकड़ के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोया था। सोमवार आधी रात के बाद गांव निवासी गोलू और विमल पुत्रगण लक्ष्मीनारायण व राम लोटन मिश्रा पुत्र पुत्तू ने खेत में ही पहुंचकर विमल बाबू पर भाले से वार कर दिया।
विज्ञापन
सीने में भाला लगने से विमल बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर मकान के बाहर सो रहे मृतक के पिता लालाराम और भाई गुड्डू मौके पर गए, लेकिन तब तक विमल बाबू की मौत हो चुकी थी, और आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव और सीओ हरियावां नागेश मिश्रा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतक की बहन को गांव निवासी गोलू लगभग साढ़े चार माह पहले बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से युवती वापस गांव आ गई थी और दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया गया था। अब से लगभग साढ़े तीन माह पहले मृतक की उक्त बहन की शादी भी परिजनों ने कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है।
और चर्चा इस बात की भी
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की दोस्ती हत्यारोपी गोलू की बहन से भी थी। माना जा रहा है कि यह दोस्ती गोलू को नागवार गुजर रही थी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि हत्यारोपी की बहन से मृतक की दोस्ती होने की बात संज्ञान में आई है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
दोनों में थी गहरी दोस्ती, देखते ही देखते हो गई दुश्मनी
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक विमल बाबू और हत्यारोपी बनाए गए गोलू के बीच पिछले कुछ वर्ष से गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी खूब था। कहीं घूमने जाना हो या फिर गांव की चौपाल पर चर्चाओं में शामिल होना, दोनों साथ ही नजर आते थे। लगभग साढ़े चार माह पहले जब संदिग्ध हालात में विमल बाबू की बहन घर से गायब हुई और फिर गोलू द्वारा अपने साथ ले जाने की बात सामने आई, तो दोनों के बीच खटास आ गई। फिलहाल दोनों की गहरी दोस्ती का यह अंजाम किसी ने नहीं सोचा था।