फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robber made high hobby

ऊंचे शौक ने बना दिया लुटेरा

Wed, 07 Dec 2016 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 10:11 PM IST
सार

-कदौरा हमीरपुर हाईवे पर लूटपाट करते दबोचे, दो तमंचे बरामद

विज्ञापन
 robber made high hobby
डेमो

विस्तार

हमीरपुर से माल उतारकर वापस मैनपुरी जा रहे ट्रक चालक को लूटने के मामले में दो आरोपियाें को कदौरा थाना पुलिस ने रंगे हाथाें गिरफ्तार कर उनसे लूट में प्रयुक्त दो 315 बोर के तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान अंधेरे में दो लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ चालक की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सुभाष चद्र शाक्य ने पत्रकारों को बताया कि कदौरा थानाध्यक्ष लालमणि मंगलवार की रात हमीरपुर-कदौरा हाईवे पर गश्त पर थे। तभी उन्हें उदनपुर गांव के पास एक ट्रक को रोके हुए कुछ लोग दिखाई दिए जो ट्रक चालक रविंद्र सिंह निवासी कस्बा नगला जिला मैनपुरी को तमंचे के  बल पर लूट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशाें को ललकारा तो उन्हाेंने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दो बदमाशाें को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेराें ने अपने नाम सचिन यादव निवासी गांव डामर थाना कुरारा व नरेंद्र यादव निवासी गांव पतारा थाना कुरारा हमीरपुर बताया जबकि इस दौरान उनके साथी राहुल वर्मा व खेरा यादव लूटे गए रुपए लेकर भाग गए। पुलिस ने लुटेराें से लूट में प्रयुक्त बोलेरो, दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस व दो खोखा बरामद कर ट्रक चालक की तहरीर पर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया कि भागे गए लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी का छात्र है सचिन
युवावस्था में संगत व ऊंचे शौक ने सचिन को लुटेरा बना दिया। पुलिस की मौजूदगी में सचिन ने बताया कि दोस्त राहुल वर्मा की बोलेराें कार से वह वारदाताें को अंजाम देते थे और अपने महंगे शौक पूरा किया करते थे। उसने बताया कि वह बीएससी का छात्र है और वह परिजनाें को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकल आते थे। लूट की वारदात को अंजाम देते थे।


पहली बार पकड़ा गया गिरोह
शातिर होने के बाद भी यह गिरोह पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पकडे़ गए लुटेराें ने बताया कि वह माह में एक दो बार वारदात को अंजाम देकर चुपचाप बैठ जाते थे। इससे उन पर कोई शक भी नहीं करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed