फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbed in chakeri of Kanpur

फेरी लगाकर ताला ठीक करने वाले घर लूट ले गए, नशीला स्प्रे छिड़ककर दंपति को किया बेहोश, 2.25 लाख का सामान किया पार

Thu, 29 Oct 2020 11:13 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Robbed in chakeri of Kanpur
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में चकेरी शिवकटरा निवासी दंपति को अनजान युवकों को घर में बुलाकर अलमारी का लॉक सही कराना महंगा पड़ गया। युवकों ने नशीला स्प्रे छिड़ककर दंपति को बेहोश कर दिया और अलमारी से नकदी व जेवर समेत 2.25 लाख का चूना लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शिवकटरा के राजीव नगर निवासी फल व्यापारी बद्री विशाल जायसवाल राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ के जिला मंत्री भी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को घर के सामने गली से दो युवक ताला-चाभी, अलमारी का लॉक ठीक कराने की आवाज लगाते हुए निकले।
विज्ञापन


उन्होंने अलमारी का लॉक ठीक कराने के लिए दोनों को अंदर बुला लिया। लॉक ठीक करने के दौरान उन्होंने नशीला स्प्रे छिड़क दिया। इससे वे और पत्नी भावना बेहोश हो गई। करीब दो घंटे बाद होश आया तो देखा अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। उन्होंने गुरुवार को पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दोनों युवक नजर आए। इसके बाद उन्होंने चकेरी थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed