{"_id":"5ff7312c8ebc3e3408594541","slug":"report-on-three-in-forgery-of-rs-49-lakhs-from-hotel-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होटल व्यापारी से 49 लाख रुपये की ठगी, रुपये वापस मांगने पर मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: होटल व्यापारी से 49 लाख रुपये की ठगी, रुपये वापस मांगने पर मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकी
Thu, 07 Jan 2021 09:41 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुंबाबाग निवासी होटल मालिक ने 49 लाख रुपये से अधिक की जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की विवेचना शुरू कर दी है। कस्बे के सुंबाबाग निवासी अतुल शुक्ला होटल व्यवसायी हैं।
उन्होंने बताया कि संडीला कोतवाली क्षेत्र के टिकरा दाउदपुर निवासी तौफीक ने उसे तिलोइया में जमीन बिकाऊ होने की जानकारी दी थी। जमीन पसंद आने पर तौफीक ने बताया कि भूमि उसके करीबी रिश्तेदार इदरीश की है। सोम निवासी इदरीश की जमीन साढ़े 12 लाख रुपये में खरीदने की बात तय हुई।
23 नवंबर 2016 को भूमि का बैनामा भी कर दिया गया। बाद में पता चला कि इदरीश की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को तौफीक ने मौके पर खड़ा कर बैनामा कर दिया। इसके अलावा लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के मल्हापुर निवासी तिवारी लाल का प्लाट अपना बताकर तौफीक ने 36 लाख 80 हजार 298 रुपये में अतुल शुक्ला को बेच दिया।
विज्ञापन
जब अतुल को हकीकत पता चली तो उसने तौफीक से रुपये वापस मांगे। इसी बीच तौफीक ने साथियों के साथ खुद को बाहुबली मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार बताते हुए बैनामा निरस्त कराने का दबाव अतुल शुक्ला पर बनाया। भयभीत अतुल शुक्ला ने बैनामा निरस्त कराकर जब तौफीक से रुपये वापस मांगे तो असलम नाम के एक व्यक्ति से चार लाख रुपये का चेक दिला दिया, जो बाउंस हो गया।
अतुल शुक्ला ने पूरा घटनाक्रम एसपी को बताया। एसपी के आदेश पर तौफीक पुत्र बुलाकी निवासी टिकरा दाउदपुर, मोहम्मद इदरीश पुत्र उमर निवासी सोम व एक अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।