फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   real estate company fraud disclose in hamirpur

25 एजेंटाें के सहारे रियल स्टेट कंपनी ने लगाया दाे कराेड़ का चूना, बचकर रहें एेसी कंपनियाें से

Tue, 19 Dec 2017 07:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
real estate company fraud disclose in hamirpur
डेमो पिक
भरुआसुमेरपुर कस्बे में करीब 25 एजेंटों के सहारे एक रियल स्टेट कंपनी ने अपने ग्राहकों काे करीब दो करोड़ रुपये का चूना लगाया है। कंपनी के भागने के बाद से लाेगाें ने एजेंटाें की नींद हराम कर दी है। एेसे में न्याय की गुहार लगाने के ल‌िये एजेंटाें ने पुल‌िस के दरवाजे खटखटाए हैं। 
विज्ञापन

 


कस्बे के बसंत नगर निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा आदि ने थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा को तहरीर देकर बताया कि मथुरा जनपद के फराह निवासी जयकृष्ण सिंह राणा ने केबीसीएल इंडिया लि. के नाम से रियल स्टेट कंपनी खोली थी। उसका एक आफिस मुख्यालय के सुभाष बाजार में भी बनाया गया। जिसमें कंपनी ने प्रमोद कुमार सिंह निवासी मैनपुरी को ब्रांच मैनेजर व यहीं के निवासी रजनीश तिवारी को एरिया मैनेजर बनाया।

विज्ञापन


धीरेंद्र कुमार को जोनल मैनेजर, अनुरू द्ध कुमार व नंद कुमार विश्वकर्मा को कैशियर के रूप में तैनात किया और। उन्होंने 2008 में इस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करना शुरू किया। इसके तहत उसने ग्राहकों से करीब 15 लाख रुपये जमा कराए। उसने बताया कि उसकी तरह ही करीब 25 एजेंटो ने कस्बे के लोगों से अधिक मुनाफा बताकर दो करोड़ रुपये जमा कराया था। लेकिन जब वह धन वापसी की बात करने  लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो कंपनी जल्द रुपये देने का भरोसा दिलाती रही और उसके पश्चात करीब एक माह पूर्व कंपनी के अधिकारी हमीरपुर मुख्यालय से अपना आफिस उठाकर गायब हो गए। अब जब वह मोबाइल से संपर्क करते है तो घाटा होने की बात कहकर उन्हें धमकी दी जा रही है। पीड़ित एजेंटों ने ग्राहकों का रुपये वापस दिलाते हुए थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है। लेकिन थानाध्यक्ष ने सदर कोतवाली की बात कहकर उन्हें टरका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed