{"_id":"584e9ee04f1c1b5b7a6499a2","slug":"rape-of-women-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को गन प्वाइंट पे रखकर मां से किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को गन प्वाइंट पे रखकर मां से किया बलात्कार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट में दूधमुहे बच्चे को गनप्वाइंट पे रखकर उसकी मां से दो लोगों ने बलात्कार किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि चार बदमाश आए थे जिसमें दो बाहर गेट पर मौजूद थे। आरोपियों ने उसके नवजात को भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भरतपुर चौकी क्षेत्र के फाटापुरवा की 23 वर्षीय महिला ने बताया कि रविवार रात को वह पति और साढ़े तीन माह के बच्चे के साथ घर में थी। रात नौ बजे पति शौच के लिए गए तभी गांव के रामविलास पांडेय पुत्र उमेश और कपिल पांडेय पुत्र नन्हे पांडेय तमंचा लेकर घर में घुस आए उन्होंने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो बच्चे की ओर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जिस समय आरोपी दुष्कर्म कर रहे थे उसी समय उनके परिवार के दो लोग घर के दरवाजे पर तमंचा लिए खड़े थे। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पति के लौटने पर घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। महिला के पति ने बताया कि आरोपियों से पुराना विवाद है। दीपावली पर आरोपियों ने उसकी पत्नी से छेड़खानी की थी। विरोध पर मारपीट भी की थी। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।