{"_id":"591087f14f1c1b3a54851b29","slug":"rape-and-kidnap-case-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन का बलात्कार कर छोटी बहन को अगवा कर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी बहन का बलात्कार कर छोटी बहन को अगवा कर ले गए बदमाश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 May 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। तीन लड़कों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद उसकी छोटी बहन का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर में बहन के साथ थी। घर के सभी लोग शुक्रवार को घर से बाहर गए थे। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मेन गेट की कुंडी खटखटाने की आवाज सुनाई दी। इस पर युवती अपनी 16 वर्षीय छोटी बहन को कमरे में सोता छोड़कर दरवाजा खोलने गई। दरवाजा खोलने से पहले उसने आवाज देकर पूछा कौन है? इस पर कुंडी खटखटाने वाले युवक ने अपने को रिंकू का का भाई धर्मेन्द्र कहते हुए जरूरी काम की बातकर दरवाजा खोलने को कहा। रिंकू युवती का परिचित था। इसके चलते उसने दरवाजा खोल दिया।
पीड़िता के अनुसार दरवाजा खोलते ही रिंकू व उसके दो भाई पिंकू और धर्मेंद्र घर में घुस आए। दरवाजे में कुंडी लगा दी। इसके बाद रिंकू ने युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान शोरगुल सुनकर युवती की छोटी बहन भी मौके पर पहुंच गई और विरोध करने लगी। इस पर रिंकू के दोनों भाइयों ने बहन को पकड़ लिया। इसके बाद अलमारी में रखे 15,000 रुपये चेन व गहने लूट लिए। इसके बाद छोटी बहन को उठा कर आरोपी युवक फरार हो गए। युवती के अनुसार बदनामी के कारण उसने शोर नहीं मचाया।
विज्ञापन
फोन से सूचना परिजनों को दी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिजन घर पहुंचे। इसके बाद बहन की खोजबीन करने आरोपी युवक के घर गए। तीनों युवक घर पर नहीं थे, परिजनों ने उनके बारे में जानकारी होने से इनकार करते हुए भगा दिया। रविवार दोपहर 12:30 बजे पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धियर महोलिया निवासी रिंकू, पिंकू व धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।